कलेक्टर का औचक निरीक्षण: विकास, स्वास्थ्य सेवाएं और भिक्षावृत्ति पर सख्त निर्देश

भोपाल। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार को भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने तुलसी नगर में बन रहे बहुउद्देश्यीय भवन की समीक्षा कर उसमें चौथी मंजिल जोड़ने और पार्किंग क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए. सेवानियां गौड़ और सूरज नगर स्थित सिविल डिस्पेंसरी और संजीवनी पॉली क्लीनिक में स्टाफ की कमी पाए जाने पर उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों की नियुक्ति के निर्देश दिए. बरखेड़ी बाजयफ्ता में संरक्षित खेती योजना के अंतर्गत पॉलीहाउस परियोजना का अवलोकन करते हुए किसान सौदान सिंह कुशवाह की फूलों की खेती की सराहना की, जिससे उन्हें सालाना 10–12 लाख रुपये की आमदनी हो रही है. लालघाटी चौराहे पर भीख मांगती महिलाओं को देखकर कलेक्टर ने उन्हें पुनर्वास केंद्र भेजने के आदेश दिए और चेतावनी दी कि मना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

 

Next Post

पेड़ की छंटाई कर रहे ग्रामीण को लगा करंट

Wed Jun 11 , 2025
आष्टा. समीपस्थ ग्राम कोठरी में घर के पास पेड़ की छंटाई कर रहे 55 वर्षीय ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोठरी निवासी 55 वर्षीय प्रहलाद आ. रामप्रसाद बुधवार दोपहर घर के […]

You May Like