सिवनी: विकासखंड केवलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोपा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में सोमवार को सुबह लगभग 11:30 बजे मृत्यु हो गई। युवक बाइक से अकेले कहीं जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के किसान परिषद् के सिवनी जिला अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर पिता प्रहलाद ठाकुर उम्र 40 सोमवार को सुबह वे अपने गांव लोपा से सिवनी दिशा की ओर किसी काम से निकले थे।
उनकी बाइक जब मुनगापार के समीप पहुंची तभी दूध वाले किसी बड़े वाहन चालक ने टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही प्रकाश ठाकुर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रकाश ठाकुर के दो मासूम बच्चे हैं। एक 7 साल का व एक 5 साल का बेटा है। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
