पदभार से पहले मां शारदा के दरबार पहुंचे नवागत रीवा कमिश्नर शीलेंद्र सिंह, बोले सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और सुशासन प्राथमिकता

रीवा: रीवा संभाग के नवागत आयुक्त शीलेंद्र सिंह ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने से पहले रविवार रात मैहर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शारदा धाम में माथा टेका। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, आरती में भाग लिया और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए आयुक्त शीलेंद्र सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कीं। उन्होंने कहा, “रीवा संभाग के सभी जिलों और विकासखंडों का सर्वांगीण विकास, कार्यों में पारदर्शिता तथा सुशासन मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”

उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मां शारदा धाम में दर्शन-पूजन के दौरान कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी सहित शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नवागत आयुक्त ने मंदिर प्रबंधन से व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

सोमवार को संभाला पदभार
रविवार रात दर्शन के बाद आयुक्त शीलेंद्र सिंह ने सोमवार को रीवा पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेने के बाद संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा उनकी पहली प्राथमिकता बताई जा रही है।

Next Post

बेटी के परीक्षा से वंचित होने पर विदिशा री-नीट केंद्र के बाहर पिता बेहोश होकर गिरे

Mon Jun 22 , 2026
विदिशा (मध्य प्रदेश), 22 जून: विदिशा के एक गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई, जहां प्रक्रियात्मक और दस्तावेजी कारणों के चलते तीन छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो सकीं। अधिकारियों के अनुसार, छात्राएं स्नेहा दुबे और रागिनी विश्वकर्मा निर्धारित रिपोर्टिंग समय […]

You May Like