भारत मौसम विज्ञान विभाग का 151वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सागर। सागर स्थित मौसम विज्ञान कार्यालय मे भारत मौसम विज्ञान विभाग का 151वां स्थापना दिवस मनाया।मौसम कार्यालय से सुश्री पूजा यादव, आशीष सिन्हा, अमन मिश्रा एवं महेंद्र प्रताप सिंह ने क्विज कम्पटीशन कराया एवं छात्रों को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर छात्रों को मौसम विज्ञान कार्यालय, सिविल लाइन्स, सागर द्वारा दी जाने वाली मौसम विज्ञान सेवाओं और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और रोकथाम में भारत मौसम विज्ञान विभाग की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।, छात्रों को मौसम विज्ञान सेवाओं, सैटेलाइट मौसम विज्ञान सेवाओं और मौसम पूर्वानुमान का सामान्य अवलोकन भी दिया गया। छात्रों को थर्मामीटर, बैरोमीटर, रेन-गेज, और स्वचालित उपकरणों – थर्मोग्राफ, हाइग्रोग्राफ और अन्य मौसम विज्ञान उपकरणों का ऑन-साइट अनुभव दिया गया।

इसके अलावा स्कूल एवं विभिन्न कॉलेज से आए छात्रों को आधुनिक इंस्ट्रूमेंट्स( स्काई रेडियोमीटर , ब्लैक कार्बन मॉनिटरिंग इंस्ट्रूमेंट , आटोमेटिक वेदर सेंसर एवं लाइटनिंग सेंसर) के बारे में जानकारी दी गयी एवं इसकी अधुनिकक उपयोगिता के बारे में बताया गया । मौसम विज्ञान कार्यालय, के प्रभारी अधिकारी विवेक छलोत्रे , मौसम विज्ञानी-ए) ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

बदमाशों ने घर पर फेंके बम और पत्थर, शिक्षिका घायल 

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत राजीवनगर चेरीताल में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। रंगदारी न देने पर पति पत्नी को धमकी दी और घर में बम के साथ पत्थर फेंके। हमले में शिक्षिका घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि श्रीमति काजल सोनी 33 वर्ष निवासी राजीवनगर चेरीताल ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like