रीवा में गुंडाराज भाजपा की देन: महिला कांग्रेस 

रीवा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बौरासी सेतिया ने रीवा दौरे में भाजपा सरकार और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पूरी तरह से प्रदेश अपराध की चपेट में है. उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे है और गुंडा राज कायम है. कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारो से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि जब विधायक सुरक्षित नही है तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होना लाजमी है. साथ ही उन्होने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिये सख्त कार्यवाही होनी चाहिये.

प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि रीवा में गुंडाराज भाजपा की देन है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. मऊगंज के भाजपा विधायक पिछले एक माह से लापता है उन्हे एक गैंग द्वारा धमकी दी गई थी जिसके बाद से वह लापता है. अब इसी से समझा जा सकता है कि आम जनता का हाल क्या होगा. प्रदेश में 22 साल से भाजपा की सरकार है, महिला अत्याचार के मामले में प्रदेश नम्बर एक पर है. लेकिन प्रदेश सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये कोई प्रभावी कदम नही उठाए जा रहे है. देश में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिये कोई योजना नही बनाई गई है. महिला कांगे्रस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में अवैध उत्खनन और परिवहन चल रहा है. रीवा की बेलन और टमस नदी में भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध उत्खनन का खेल चल रहा है. पत्रकारवार्ता में प्रदेश महासचिव श्रीमती कविता पाण्डेय, पूर्व विधायक श्रीमती नीलम मिश्रा आदि मौजूद रही.

Next Post

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव: सीएम डॉ. यादव

Fri Feb 13 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नोहलेश्वर महादेव की महिमा ऐसी है जो यहाँ एक बार आता है, उसका मन बार-बार यहां आने को करता है। कृपावंत, कृपाशंकर भगवान नोहलेश्वर महादेव के आशीर्वाद से हम प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के […]

You May Like