जंगली सूअर के हमले से तीन घायल, किशोरी गंभीर

रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 8 बजे जंगली सूअर के हमले से गांव में हडक़ंप मच गया. घर के सामने खेल रही 11 वर्षीय किशोरी पर सूअर ने अचानक हमला कर दिया. बच्ची को बचाने दौड़े परिजन भी उसकी चपेट में आ गए. इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया है.

घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बंधवा कोठार गांव की है. बताया गया है कि अपने ननिहाल आई सोनम पटेल 11 वर्ष शनिवार सुबह घर के सामने खेल रही थी. इसी दौरान जंगल से भटककर आए जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और शोर मचाते हुए सूअर से उसे बचाने का प्रयास किया. इस दौरान अशोक पटेल 40 वर्ष और रंजीत पटेल 23 वर्ष भी सूअर के हमले में घायल हो गए. घटना के बाद तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी लाया गया. प्राथमिक जांच में सोनम पटेल की हालत गंभीर पाई गई, जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया.

Next Post

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी, सैमसन खेलेंगे

Sat Jan 31 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (वार्ता) भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी 20 मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि कल ओस काफ़ी थी इसलिए वह अपनी गेंदबाज़ी को आज़माना चाहते हैं । […]

You May Like