निजी बार के बाउंसरों की बर्बरता, युवक को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा 07 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के एक निजी बार में बाउंसरों द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाउंसर एक युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बीती शुक्रवार की रात कुछ युवक गार्डन गैलेरिया मॉल के एक बार में पार्टी करने पहुंचे थे। पार्टी समाप्त होने के बाद जब वे बाहर निकल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर बार के बाउंसरों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली बहस हाथापाई में बदल गई और बाउंसरों ने युवक पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के अनुसार, डांस करने को लेकर बार के बाहर दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विवाद में शामिल दोनों पक्षों के कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।

चूंकि इस गार्डन गैलेरिया मॉल में कई पब, रेस्तरां, बार,क्लब,आदि हैं जहां से ऐसी घटनाएं कई बार सामने आई हैं जिसमें कई बार नशे की हालत में पार्टी करने आए लोग आपस में या किसी न किसी से किसी भी बात पर भीड़ जाते हैं या झड़प कर लेते है जिसकी कई बार वीडियो वायरल हो जाती है जो दूर खड़े अन्य लोगों द्वारा बनाकर अन्य माध्यमों से फैला दी जाती है।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मॉल और बार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

Next Post

चीन पर अमेरिका का बड़ा आरोप: गुपचुप तरीके से किया परमाणु परीक्षण

Sat Feb 7 , 2026
अमेरिका ने चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप लगाया है। यह विवाद तब बढ़ा है जब रूस और अमेरिका के बीच की दशकों पुरानी न्यू स्टार्ट संधि खत्म हुई है। चीन ने आरोपों को नकारा है। ट्रंप प्रशासन ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हुए गुप्त परमाणु […]

You May Like