ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत जोधपुर पड़ाव के पास चरगवां मोड़ के समीप रात्रि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार जोधपुर पड़ाव के पास रात्रि 8 बजे एक मोटर सायकिल में दो युवक बैठक कर कहीं जा रहे थे वे जैसे ही चरगवां मोड़ पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन को लापरवाही चलाते हुए लाया और मोड़ के पास चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक सवार सीधे उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल था जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।

तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि मृतक और घायल दोनों युवकों की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल अस्पताल भिजवाया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर फरार हो गया है जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है ।

Next Post

शयन कक्ष में बैठा था चार फीट लंबा सांप

Wed May 6 , 2026
जबलपुर। संजीवनी थानांतर्गत आयुषी पाम सिटी गंगानगर गढ़ा निवासी राम सिंह के घर में रात्रि साढ़े आठ बजे एक चार फीट लंबा सांप शयन कक्ष में प्रवेश कर गया जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना राम सिंह ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर […]

You May Like