कड़ाके की ठंड में एसपी अगम जैन की मानवीय पहल, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

छतरपुर। बुंदेलखंड अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आमजन जहां घरों में सिमटने को मजबूर है, वहीं खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के लिए रातें बेहद कठिन हो गई हैं। ऐसे हालात में छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन की संवेदनशील पहल सामने आई है।

बीती रात एसपी अगम जैन भारी पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त और अपराधियों की तलाश पर निकले थे। गश्त के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में फुटपाथों, बस स्टैंड, जिला अस्पताल परिसर, मुसाफिरखानों और धार्मिक स्थलों के बाहर ठंड से ठिठुरते जरूरतमंदों को देखकर उन्होंने तुरंत सहायता के निर्देश दिए।

एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गरीब, बेसहारा और मेहनतकश लोगों को गर्म कंबल वितरित किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। कंबल मिलने से जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई।

एसपी अगम जैन ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि कठिन समय में मानवता का फर्ज निभाना भी है।

Next Post

दूषित पानी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद के निवास पर बोतल में गंदा पानी लेकर जताया आक्रोश

Sun Jan 4 , 2026
भोपाल। इंदौर शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद आलोक शर्मा के निवास पर पहुंचकर बोतलों में भरकर लाया गया गंदा पानी दिखाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में घंटा भी था, […]

You May Like