दूषित पानी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद के निवास पर बोतल में गंदा पानी लेकर जताया आक्रोश

भोपाल। इंदौर शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद आलोक शर्मा के निवास पर पहुंचकर बोतलों में भरकर लाया गया गंदा पानी दिखाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में घंटा भी था, जिसके माध्यम से उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

कांग्रेस का आरोप है कि भोपाल शहर के भी कई इलाकों में लोगों को लंबे समय से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

Next Post

सांसद के आवास पहुंचे कांग्रेसी विरोध करने

Sun Jan 4 , 2026
रीवा। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतो और नगरीय प्रशासन मंत्री के विवादित बयान के खिलाफ रीवा में कांग्रेस सडक़ पर उतर आई. रविवार की दोपहर कांग्रेस ने सिरमौर चौराहा से रैली निकाल कर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के सरकारी आवास पहुंचे. जहा पहले से ही बैरीकेट्स लगाकर भारी […]

You May Like