बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा बढ़ रही है; हिंदू और अल्पसंख्यकों पर हमले, प्रलय चाकी की पुलिस हिरासत में मौत, परिवार ने जेल की लापरवाही का आरोप लगाया।
बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसक घटनाओं में भारी वृद्धि देखी जा रही है, खासकर हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लिए स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। इसी बीच बांग्लादेश के प्रसिद्ध हिंदू संगीतकार और आवामी लीग के वरिष्ठ नेता प्रलय चाकी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिवार ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बांग्लादेश में हाल के दिनों में कई हिंदुओं की बेरहमी से हत्या हुई है, लेकिन मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार इसे प्रोपेगंडा बताकर अनदेखा कर रही है। हालांकि, भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसे यूनुस सरकार की विफलता बताया है।
