बाढ़ पीड़ितों के लिए खेड़ीरायमल में खोला राहत शिविर, भोजन व पेयजल की पुख्ता व्यवस्था

ग्वालियर: डबरा विकासखंड के ग्राम खेड़ीरायमल में बाढ़ की वजह से रेस्क्यू किए गए परिवारों को यहाँ के पंचायत भवन में बनाए गए राहत शिविर में आश्रय दिलाया गया है। राहत शिविर में जिला प्रशासन द्वारा सभी लोगों के लिये चाय-नाश्ता एवं दोनों समय के भोजन व पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा के इंतजाम भी किए गए हैं।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम को राहत शिविरों का लगातार निरीक्षण करने और पुख्ता व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में तैनात जिला प्रशासन के मैदानी कर्मचारी राहत शिविर में रह रहे सभी रहवासियों को सम्मानपूर्वक भोजन परोसकर खिला रहे हैं।

Next Post

एक रात में राख की चादर से ढका मोरवा, कोयला खदानों से उड़ रही राख बनी मुसीबत

Mon Jul 28 , 2025
सिंगरौली: रविवार देर शाम से मोरवा क्षेत्र अचानक राख की चपेट में आ गया। पूरी रात हवा में उड़ती राख ने पूरे शहर को इस कदर ढक लिया कि सोमवार सुबह लोगों के घरों, छतों और वाहनों पर मोटी परत दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला खदानों […]

You May Like