भोपाल। आज के दौर में छोटे बच्चों को मोबाइल और टीवी में व्यस्त रखना माता-पिता के लिए आसान तरीका बन गया है, लेकिन ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों के विकास और व्यवहार पर असर डाल सकता है। डॉक्टर के मुताबिक, लगातार स्क्रीन देखने से बच्चों में एकाग्रता की कमी, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, निर्देशों को फॉलो न करना, आई कॉन्टैक्ट और बातचीत में कमी जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। इसका असर आगे चलकर पढ़ाई और सामाजिक व्यवहार पर भी पड़ सकता है।
इस इंटरव्यू में डॉक्टर ने बताया कि बच्चों का स्क्रीन टाइम कैसे कम करें, किन गतिविधियों में उन्हें व्यस्त रखें और माता-पिता को खुद मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, 2 साल तक बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने और स्क्रीन की आदत को धीरे-धीरे कम करने की सलाह दी गई है। बच्चों में विकास से जुड़े लक्षणों की पहचान के लिए 7 अक्टूबर को न्यूरोडेवलपमेंट कैंप आयोजित होने की जानकारी भी दी गई है।
