नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज यहां एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए श्री दिनेश आर्य और श्रीमती रुक्मिणी मल्लिक (श्रीमती कोयल मल्लिक) के नाम की स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने श्री आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। वहीं श्रीमती मल्लिक को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की उम्मीदवार बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल की क्रमश: एक-एक सीट पर राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं। इन सभी सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा।
Next Post
जनादेश का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना उसके डीएनए में: शिवराज
Sun Oct 4 , 2026
नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नागरिक, एक वोट को निष्पक्ष चुनावों की नींव बताते हुए कहा है कि चुनाव हारने के बाद जनादेश का अपमान करने का कांग्रेस की पुरानी आदत है। श्री चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स […]

You May Like
-
2 months ago
सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करें: सुषमा
