5 हजार की रिश्वत लेते बीआरसी रंगे हाथ गिरफ्तार

इंदौर: लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बड़वानी जिले के निवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई डीआईजी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

शिकायतकर्ता प्राथमिक शिक्षक जितेंद्र सोनी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल में बालिका शौचालय मरम्मत कार्य के पूर्णता प्रमाण-पत्र के एवज में बीआरसी राठौर और सब इंजीनियर अश्विन डागर द्वारा 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।शिकायत सत्यापन के बाद बुधवार को ट्रैप कार्रवाई की गई।

आरोपी राठौर ने राजपुर स्थित एसबीआई एटीएम के पास आवेदक से रिश्वत राशि ली, तभी मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। मामले में सब इंजीनियर डागर की भूमिका भी सामने आई है।दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

टीवी टीआरपी रेटिंग्स में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने गाड़ा सफलता का झंडा, 'अनुपमा' को लगा बड़ा झटका, नागिन 7 की ऐतिहासिक छलांग के साथ बदला समीकरण

Wed Mar 18 , 2026
मुंबई | टेलीविजन इंडस्ट्री की ताजा टीआरपी (TRP) रिपोर्ट ने इस हफ्ते सबको हैरान कर दिया है। लंबे समय तक बादशाहत कायम रखने वाले शो ‘अनुपमा’ को पछाड़कर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 5.86 फीसदी की शानदार रेटिंग के साथ नंबर-1 बन गया है। शो की नई पीढ़ी और बदलते […]

You May Like

मनोरंजन