जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद कोमा में गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, मृतक 7 माह से वेंटिलेटर पर था।पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह सजल कुमार पान्डेय 25 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड पनागर ने सूचना दी.
कि उसके चाचा धीरेन्द्र उर्फ धीनू पान्डेय का 27 नवंबर 24 को सडक दुर्घटना से घायल होकर इलाज के लिए बलदेव बाग लाईफ मेडिसिटी एवं मेडिकल कालेज में इलाज उपरान्त डिस्चार्ज कराकर घर लेकर आये थे, जो वेन्टीलेटर पर कोमा में थे जिनका इलाज मेडिकल कालेज जबलपुर में चल रहा था, जिनकी आज सुबह करीबन 07.30 बजे मौत हो गई है।
