कर बकाया होने पर दुकान में जड़ा ताला, बकायादारो के यहा होगी कुर्की

रीवा:नगर निगम बकायादारो के खिलाफ तालाबंदी की कार्यवाही शुरू कर दी है. बार-बार नोटिस दिये जाने के बाद भी राशि जमा नही की गई. जिस पर तालाबांदी की कार्यवाही की गई.कार्यवाही करते हुये वार्ड 19 में भवन क्र. 719 मोलई पिता छन्गू की दुकान बकाया राशि रू. 46006 न जमा किये जाने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई. नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय पर करों की राशि जमा न करने वाले करदाताओं के विरूद्ध निरंतर बड़ी कार्यवाही की जावेगी.

सभी करदाताओं से अपील की गई है कि सभी प्रकार के बकाया कर निर्धारित समय में जमा कर, अप्रिय कार्यवाही से बचे. इसी तरह बड़े आवासीय बकायादारो पर नगर निगम कुर्की की कार्यवाही करेगा. तीन दिन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है जोन क्रमांक 3 के द्वारा 75 बड़े बकायादारो को कई बार नोटिस दी गई. इसके बाद भी कर भुगतान नही किया गया.

जिसको लेकर कुर्की की कार्यवाही करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. तीन लाख से ऊपर के बकायादार है एक लाख के 14 बड़े बकायादार है. सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय गया था जो समय पर अब पूरा हो चुका है. नगर निगम ने कुंंर्की की तैयारी शुरू कर दी गई है, यह ही कार्यवाही की जायेगी. कुर्की का नोटिस तामील कराने के साथ ही कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित होगी.

Next Post

मसूदपुर में शराब ने उजाड़े घर-परिवार, मेरे वार्ड में अवैध शराब नहीं बिकने दूंगी: पार्षद नीलूमणि

Wed Oct 29 , 2025
गंजबासौदा: ग्राम मसूदपुर में अवैध शराब का कारोबार और लत गरीब मजदूर परिवारों के जीवन पर कहर बनकर टूट रही है। गांव में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जिनके पुरुष और युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। महिलाओं का आरोप है कि यह धंधा गांव के कुछ […]

You May Like