
सिंगरौली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा में कक्षा 12वीं के दो छात्रों के बीच पुराने विवाद ने सोमवार दोपहर को मारपीट का रूप ले लिया। छह माह से मोबाइल को लेकर चल रहे विवाद की भनक एक छात्र ने शिक्षक को दी थी, पर शिक्षक ने गंभीरता से न लेकर सिर्फ भाई बुलाने की सलाह दी। दोपहर बाद परिसर के अंदर छात्र पर गुट बनाकर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया गया। अभिभावकों ने आरोपियों के निलंबन और पुलिस कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। शिक्षक की लापरवाही को घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
