हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर की मौत

इंदौर. मदीना नगर में रविवार शाम पतंगबाजी ने एक मासूम की जान ले ली. 13 वर्षीय तोहिद पिता राज मियां मकान की दूसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था. पतंग अचानक पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में उलझ गई. उसे निकालने की कोशिश में तोहिद बिजली के तेज करंट की चपेट में आ गया. जोरदार धमाके के साथ वह छत पर गिर पड़ा और बुरी तरह झुलस था, जिसे आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

घटना शाम करीब 6 बजे की है. मोहल्ले के लोग और परिजन तुरंत तोहिद को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा और जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बिजली के तारों के मकानों के बेहद करीब से गुजरने के कारण हुआ। क्षेत्रवासियों ने इसे गंभीर खतरा बताते हुए बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

30 घंटे बाद भी अर्जुन हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ

Mon Aug 11 , 2025
इंदौर. चंदननगर इलाके में राखी के दिन हुई अर्जुन यादव की हत्या को 30 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. न तो हत्यारों का सुराग मिला है और न ही हत्या की वजह सामने आई है. 35 वर्षीय अर्जुन पिता रामसिंह यादव […]

You May Like