नरोत्तम मिश्रा भोपाल के लिए निकले, प्रदेश नेतृत्व ने किया तलब

ग्वालियर। दतिया से टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें तलब किया है। वे ट्रेन से भोपाल पहुंचेंगे। देर शाम प्रदेश बीजेपी कार्यालय आ सकते है। बीजेपी के अल्टीमेटम पर वे भोपाल गए हैं। सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा पर बड़ी बैठक हुई। नरोत्तम मिश्रा को लेकर दिल्ली भी नाराज़ है। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दतिया के लिए रवाना हो गए हैं।

Next Post

केंद्रीय ऋण सहायता योजना से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है निवेश : चिराग पासवान

Sat Jul 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिकीकरण (पीएम एफएमई) योजना के अंतर्गत दो लाख से अधिक सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों में 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को प्रोत्साहन मिला है और […]

You May Like