बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस रुट बदला

ग्वालियर- दिल्ली रेल मंडल के साहिबाबाद यार्ड में विकास कार्य के चलते रेल यातायात में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, समपार संख्या 4 के स्थान पर लिमिटेड हाइट सब-वे के निर्माण हेतु आरसीसी गर्डर पुशिंग और प्रोटेक्शन प्लेट्स लगाने के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है।

इस कार्य के कारण 8 अक्टूबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी संख्या 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग साहिबाबाद-आनंद विहार टर्मिनल-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के स्थान पर साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन होकर गुजरेगी। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान ट्रेन का कोई ठहराव निरस्त नहीं किया गया है।

इसके अलावा कुछ गाड़ियों का पुनर्निर्धारण (री-शिड्यूल) और मार्ग में नियंत्रण भी किया जा सकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस के माध्यम से ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। निर्माण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।

Next Post

लाखों के जेवरात के साथ दो चोर गिरफ्तार

Tue Oct 6 , 2026
ग्वालियर-महाराजपुरा थाना पुलिस ने रात्रि में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 110 ग्राम सोना, 150 ग्राम चांदी के जेवरात, लैपटॉप और कैमरा सहित करीब 16 लाख 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस […]

You May Like