
आष्टा। अपने ही मालिक की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चुराने वाला आरोपी ज्यादा दिनों से पुलिस ने नहीं बच सका. महज 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा.
जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को बुधबारा खरी खुंडी स्थित शिवशक्ति ज्वेलर्स के मालिक राजेन्द्र सिंह पिता चन्द्रसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुकान पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा लगभग 1 किलो 390 ग्राम चांदी के आभूषण जिनमें पायल, कड़े, ब्रेसलेट एवं गले की चेन चोरी कर लिए गए थे. पुलिस द्वारा 48 घंटे में आरोपी सुमित राव आ. देवजी राव निवासी ग्राम मालीखेड़ी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से आभूषण बरामद किए गए.
