नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पुतिन के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा कि उन्हें अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करके बेहद खुशी हो रही है।
उन्होंने कहा कि वह आज शाम और कल होने वाली बैठकों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत-रूस की दोस्ती समय-परीक्षित है और इस साझेदारी ने दोनों देशों की जनता को अत्यधिक लाभ पहुंचाया है।
