एमआर-4 रोड पर पकड़ा एमडी बेचने वाला तस्कर

इंदौर. शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक युवक को एमडी ड्रग के साथ रंगेहाथ पकड़ा है. आरोपी से 10.10 ग्राम एमडी जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.10 लाख रुपए बताई जा रही है. आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए यह कारोबार कर रहा था.

एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बतायाकि क्राइम ब्रांच टीम रेलवे सिग्नल ऑफिस के पास एमआर-4 रोड पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एक युवक सफेद एक्टिवा पर पिट्ठू बैग लेकर बैठा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा. टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम चिराग कुशवाह निवासी द्वारिकापुरी बताया. जांच में सामने आया कि आरोपी सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर शहर में नशे के आदी युवाओं को महंगे दामों पर बेचता था. आरोपी के कब्जे से एमडी बरामद कर अपराध शाखा में एनडीपएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपी से सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है.

Next Post

जातिगत बयानबाजी रोकने युवाओं ने शुरू किया घर-घर जागरूकता अभियान

Sun Oct 5 , 2025
ग्वालियर। देश में बढ़ती जातिगत बयानबाजी के बीच शहर के युवाओं ने घर-घर जागरूकता अभियान शुरू किया है। केंसर पहाड़ी और चंदवदनी नाका क्षेत्रों में युवाओं ने नागरिकों से निवेदन किया कि वे जातिगत भेदभाव और बयानबाजी से बचें और अपने बच्चों को भी सजग बनाएं।समाजसेवी कृष्णकांत तिवारी ने कहा […]

You May Like