घूसखोर कर्मचारी हटाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर: युवा कांग्रेस केंट अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ सिंह के नेतृत्व में नगर निगम जोन कार्यालय रांझी में कार्यरत चंद्रभान नौनानी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि लोकायुक्त ने उसे पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था, बावजूद इसके वह अभी भी कार्यालय में तैनात है। युवा कांग्रेस ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि नौनानी को निलंबित किया जाए या अन्य स्थानांतरित किया जाए।

चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सौरभ यादव, अतुल डोंगरे, देवेन्द्र शर्मा, इंद्रजीत, अनिल मिश्रा, अनुराग विश्वकर्मा, संदीप कोल, बंटी चौधरी, रोहित रैकवार, प्रवीण चौधरी, सावन चौधरी, प्रियांश कुश्वाहा, सौरभ कुश्वाहा, सुमित यादव, लालू राजभर, मनीष कोल, सतीश ठाकुर उपस्थित थे।

Next Post

110 चालकों पर कार्रवाई, 15 के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित: पुलिस ने कसा शिकंजा

Wed Mar 11 , 2026
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। जानकारी […]

You May Like