नोहटा पुलिस द्वारा 24 घंटे में किया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार

दमोह:प्रार्थिया कु. सुषमा पिता चन्नू रैकवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम रौंड़ थाना नोहटा द्वारा रिपोर्ट लेख कराई गई कि उसके पिता चन्नू रैकवार पिता कन्छेदी रैकवार उम्र 51 साल निवासी ग्राम रौड़ को रामजी रैकवार द्वारा मारपीट की गई है. जिससे मेरे पिता चन्नू रैकवार की मृत्यु हो गई है. रिपोर्ट पर थाना नोहटा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.पुलिस अधीक्षक दमोह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन व एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के निर्देशन में थाना नोहटा पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध होते ही आरोपी के तलाश के हरसंभव प्रयास किये.

जिसके परिणामस्वरूप आरोपी रामजी पिता रामकुमार रैकवार उम्र 28 साल निवासी ग्राम रौड़ थाना नोहटा को 26 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया.आरोपी को दस्तयाब करने में उनि अभिषेक पटैल थाना प्रभारी नोहटा, सउनि माधव प्रसाद राय, सउनि नागेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, प्रआर. प्रवीण, प्रआर दीपक, प्रआर प्रदीप तिवारी, प्रआर कामता, आर. रविकांत अग्निहोत्री आर. तुलसीराम, आर. सुनील, आर. कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

याचिका दायर होते ही आरक्षक पर एफआईआर दर्ज

Tue Apr 28 , 2026
जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत समीक्षा टाउन में 11 अप्रैल को मामूली विवाद पर अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले आरक्षक केे खिलाफ पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।विदित हो कि समीक्षा टाउन सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता पंकज शर्मा के घर के […]

You May Like