बिजली सब-स्टेशन में चोरी, रंगे हाथ पकड़े जाने पर चोर ने कर्मचारियों को उस्तरा दिखाया, दांत से काटा

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन स्टेडियम रोड पर एक शातिर चोर ने शासकीय बिजली सब-स्टेशन से करीब 20 हजार रुपये का माल पार कर दिया। चोरी करते समय रंगे हाथ दबोचे जाने पर आरोपी ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों को दांत से काटा और उस्तरा दिखाकर भाग निकला।जानकारी अनुसार म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर गुलाब सिंह राजपूत ने मदनमहल थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आउटसोर्स कर्मचारी अक्षय रजक और विजय झारिया सुबह करीब 6 बजे स्ट्रीट लाइट बंद करने निकले थे।

एमएलबी स्कूल के पास 630 केवीए सब-स्टेशन का दरवाजा खोलकर एक अज्ञात चोर कॉपर वायर काट रहा था। कर्मचारियों ने उसे पकड़ा तो उसने अक्षय के हाथ पर दांत से काट दिया। दोबारा पकड़े जाने पर आरोपी ने जेब से उस्तरा निकालकर जान से मारने का प्रयास किया और भाग गया। जांच में सब- स्टेशन से 1 किलो कॉपर वायर और 2 बैटरियां कुल कीमत 20,000 रुपये गायब मिलीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

सूने मकान में चोरों का धावा

Mon Jul 27 , 2026
जबलपुर : गोहलपुर थाना अंतर्गत अमन नगर में चोरों ने सूने मकान में धावा बोलते हुए गृहस्थी समेत अ न्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम मुदस्सिर अली 38 वर्ष निवासी नई बस्ती गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमआर का काम करता है उसका […]

You May Like