जबलपुर : गोहलपुर थाना अंतर्गत अमन नगर में चोरों ने सूने मकान में धावा बोलते हुए गृहस्थी समेत अ न्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम मुदस्सिर अली 38 वर्ष निवासी नई बस्ती गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमआर का काम करता है उसका एक मकान अमन नगर फेस 2 स्ट्रीट नम्बर 1 में है जो मकान उसके भाई डॉ. इमरान अली एवं मां खुदेजा बानों के नाम पर है मकान की देखरेख वह करता है।
सुबह लगभग 8 बजे जाकर देखा मकान के बाहर लगा ताला टूटा था अंदर देखा फ्रिज, कूलर, गीजर, बर्तन, फेन, बच्चे की इलेक्ट्रानिक बड़ी कार, केबल तार, प्लबिंग फिटिंग, लोहे की सीढ़ी तथा अन्य घरेलू सामान नहीं था। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र घर में घुसकर लगभग उपरोक्त सामग्री लगभग 60 हजार रूपये की चोरी कर ले गया।
