एक ही रात में दो सड़क हादसों में दो की जान गई, दोनों मामलों में वाहन चालक फरार

इंदौर: शहर में मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों ही मामलों में वाहन चालक मौके से फरार हो गए. एक घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के बॉम्बे अस्पताल के पास और दूसरी रावजी बाजार थाना क्षेत्र में हुई, दोनों ही मामलों में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है.

पहली घटना रात करीब 8 बजे बॉम्बे अस्पताल के पास की बताई जा रही है, यहां पर चिकित्सक नगर में रहने वाले 50 वर्षीय राजू पिता शंकर तायड़े पैदल घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक गिर पड़े. कुछ ही सेकंड में वहां से गुजरी एक कार ने उन पर आगे का पहिया चढ़ा दिया. चालक यहीं नहीं रुका, उसने गाड़ी आगे बढ़ाकर पिछला पहिया भी चढ़ाया और भाग निकला.

राहगीरों ने घायल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है. इसी तरह की दूसरी घटना रावजी बाजार थाना क्षेत्र में महल कचहरी के पास घटित हुई. यहां पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 51 वर्षीय ऑटो ड्राइवर सलीम पिता मुबारिक खान मंसूरी की मौत हो गई.

सलीम बाइक से मोती तबेला जा रहे थे, तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. कुछ युवकों ने ऑटो की मदद से उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालें जा रहे हैं.

Next Post

दौसा में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और कंटेनर की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Wed Aug 13 , 2025
राजस्थान के दौसा में हुआ हादसा, मृतक यूपी के निवासी खाटूश्याम और बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। दौसा, 13 अगस्त : राजस्थान के दौसा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के निवासी 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ […]

You May Like