एयरलिफ्ट के बाद मुंबई में गंभीर सर्जरी से गुज़री संस्कृति वर्मा आज लौट रही हैं

इंदौर: एयरपोर्ट रोड पर 15 सितंबर को हुए ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय संस्कृति वर्मा आज मुंबई से इंदौर लौट रही हैं. हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी और 18 लोग घायल हुए थे. संस्कृति को शुरुआती इलाज इंदौर के भंडारी अस्पताल में दिया गया, लेकिन जटिल चोटों के कारण उन्हें 20 सितंबर को एयरलिफ्ट कर मुंबई के बॉम्बे अस्पताल भेजा था.

मुंबई में संस्कृति की चार सर्जरी हुईं, जिनमें हाथ और पैर की जटिल ऑपरेशन शामिल हैं. खासतौर पर पैर की नस को हाथ में प्रत्यारोपित किया. डॉक्टरों की टीम उनके साथ इंदौर लौट रही है. संस्कृति होश में हैं, बोल रही हैं और भोजन कर रही हैं, लेकिन अभी चल नहीं सकती हैं. इंदौर में उनकी फिजियोथैरेपी और आगे का इलाज जारी रहेगा.

Next Post

पतंग विवाद में घायल बीजेपी कार्यकर्ता की इलाज के दौरान हुई मौत

Fri Oct 17 , 2025
इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र के भीमनगर में 52 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता दिलीप तायडे का देर रात एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. दिलीप पिछले 13 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. चार अक्टूबर को पड़ोसी रोशन खराटे द्वारा मारपीट किए जाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी थी. […]

You May Like