
राजस्थान के दौसा में हुआ हादसा, मृतक यूपी के निवासी खाटूश्याम और बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे।
दौसा, 13 अगस्त : राजस्थान के दौसा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के निवासी 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब उनकी पिकअप वैन एक कंटेनर से टकरा गई। सभी मृतक खाटूश्याम और बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, यह घटना दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
