संयुक्त राष्ट्र, 03 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने ईरानी शहर मिनाब स्थित लड़कियों के एक विद्यालय पर हुए घातक हमले की तत्काल और निष्पक्ष जांच का आह्वान किया है। उनकी प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुश्री शमदासानी ने जिनेवा में ब्रीफिंग के दौरान कहा, “ईरान में ‘ईरान रेड क्रिसेंट सोसायटी’ ने मरने वालों की संख्या 787 बतायी है। सबसे घातक और विनाशकारी घटना में देश के दक्षिण में स्थित मिनाब के एक प्राथमिक विद्यालय पर पढ़ाई के दौरान हमला हुआ। इसमें दर्जनों लड़कियां मारी गयीं और घायल हो गयीं। उच्चायुक्त ने इस हमले की परिस्थितियों की त्वरित, निष्पक्ष और गहन जांच का आह्वान किया है।”
Next Post
सेना दक्षिणी लेबनान में अभियान चला रही है: इजरायली सेना
Tue Mar 3 , 2026
तेल अवीव/ बेरूत, 03 मार्च (वार्ता) इजरायल ने मंगलवार को कहा कि हिजबुल्ला के खिलाफ उसके हमले जारी हैं और उसके सैनिक दक्षिणी लेबनान में अभियान चला रहे हैं। इजरायली सेना के अनुसार, सीमा पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सैनिकों की तैनाती की गयी है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय […]

You May Like
-
8 months ago
रेलवे अस्पताल के अटेंडेंट ने खाया जहर
-
3 months ago
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम स्पेन से हारी
