
इंदौर।बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अनुपस्थिति पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की।
बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने मुस्कुराते हुए कहा, “महापौर जी, कल भी आप बैठक में नहीं आए। आजकल आप काफी व्यस्त रहते हैं, बैठकों में आ नहीं रहे हैं।”
आज के समय में पानी की आवश्यकता है। और इंदौर में जिस प्रकार इस बार जल संकट हुआ अस्सी प्रतिशत ट्यूबवेल हमारे सूख गए। यदि हमने जल संग्रहण किया तो अगली गर्मी हमारी बहुत अच्छी निकलेगी
