नैतिक मूल्यों की स्थापना से ही युवा पीढ़ी में होगा परिवर्तन : एसपी

बड़वानी, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का शिक्षक सम्मान पारितोषिक वितरण समारोह गायत्री शक्ति पीठ बड़वानी के प्रज्ञा हाल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी पद्मविलोचन शुक्ल, विशेष अतिथि शेखरचंद्र पाटनी, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य शासकीय कन्या महा विद्यालय कविता भदोरिया, प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र भावसार, जिला समन्वयक विक्रम जमरे, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक भगीरथ भाबर ने दीप प्रज्वलन, गुरु पुजन एवं गायत्री पुजन कर किया। ज्ञान परीक्षा समिति ने अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के जिले में प्राप्त स्थान विद्यार्थियो को नगद राशि प्रशस्ति-पत्र देकर अतिथियों ने उत्साहर्वधन किया। वहीं सहयोगी शिक्षकों का अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया। बड़वानी और पाटी तहसील का तहसील स्तर पर स्थान प्राप्त दोनों तहसील के 48 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। जिले में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर सेंधवा, पानसेमल, ठीकरी, पाटी, अंजड़, राजपुर, वरला, तहसील के छात्र, शिक्षक, गायत्री परिजन उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम संचालन राजीव सक्सेना, राजपाल तोमर ने किया। आभार व्यक्त ट्रस्टी सुनील पुरोहित द्वारा किया गया।

Next Post

बरगवां नगर परिषद में स्टैंड फीस वसूली पर उठे सवाल, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

Sun Jul 12 , 2026
सिंगरौली जिले के बरगवां नगर परिषद क्षेत्र में भारी वाहनों से कथित रूप से स्टैंड फीस वसूले जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ट्रकों से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, […]

You May Like