
सतना। पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के सतना सर्किल में आने वाले रामपुर बघेलान डिवीजन में एक और सौगात जुड़ गई है, जो केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत मिली है। बिरसिंहपुर वितरण केंद्र में आने वाले कारीगोही
में नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र को चार्ज कर विद्युत सप्लाई बहाल कराई गई है। अब इस सौगात से इलाके के ग्रामीण उपभोक्ता जिनको लो-वोल्टेज की शिकायत रहती थी उनको ऐसा शिकवा नहीं होगा। सतना सांसद गणेश सिंह ने सब स्टेशन का लोकार्पण कर कहा कि बिरसिंहपुुर वितरण केंद्र से जुड़े 29 गांवों की बिजली सप्लाई के लिए यह विद्युत उप केंद्र वरदान से कम नहीं है। अब किसी भी उपभोक्ता को या फिर सस्ती दर में बिजली पाने वाले किसानों को यह परेशानी नहीं होगी कि उनको बिजली जलाने या अपने खेतों की सिंचाई के लिए बिजली कम मिल रही है और वोल्टेज की समस्या है।
सांसद के साथ चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार भी लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद रहे तो सर्किल के अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा, डीई एसटीएम/एसटीसी रत्नेश पटेल,डीई रामपुर बाघेलान शिवम खरे व कंपनी का तकनीकी अमला भी मौजूद रहा है।
