कोचिंग संस्थानों का किया जा रहा निरीक्षण

ग्वालियर: छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिले में संचालित कोचिंग क्लासेज एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं का जिला प्रशासन द्वारा अभियान बतौर निरीक्षण कराया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आज विभिन्न कोचिंग संस्थानों व शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सभी कोचिंग संस्थानों को स्पष्ट रूप से आगाह किया गया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। हर कोचिंग संस्थान में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण एवं प्रवेश व निकास की पुख्ता व्यवस्था होना चाहिए।जिन कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया, उनमें बायो विजार्ड कोचिंग, एसीएमई कोचिंग संस्थान, गुरु गुरुकुल एकेडमी, एग्रीकल्चर अकेडमी एवं डबरा स्थित कोचिंग संस्थान शामिल हैं।

Next Post

दोस्त की चाकू मारकर हत्या करने वाला कातिल गिरफ्तार

Thu Jun 25 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत सगड़ा मैदान में बीती शराब पीने के दौरान मामूली कहासुनी पर दोस्त की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, सगड़ा निवासी राकेश पटेल (48) का बड़ा बेटा शुभम […]

You May Like