Bhel में नव पदोन्नत पर्यवेक्षकों हेतु ‘होराइजन प्रोग्राम’ सम्पन्न

भोपाल: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में जून 2025 में नव पदोन्नत पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित छह दिवसीय होराइजन प्रोग्राम का प्रथम सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र को महाप्रबंधक (एमएम) विपुल अग्रवाल ने संबोधित किया, जबकि समापन सत्र की अध्यक्षता महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह ने की। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (एचआरडी) सुरेखा बंछोर भी उपस्थित रहीं। कुल 45 नव पदोन्नत पर्यवेक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

उद्घाटन सत्र में अग्रवाल ने कहा कि पर्यवेक्षक उत्पादन इकाई की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो कार्यस्थल की वास्तविक गतिविधियों को उच्च प्रबंधन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षकों का व्यावहारिक दृष्टिकोण ही उत्पाद की गुणवत्ता और लक्ष्य निर्धारण में निर्णायक होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से हमेशा उत्साह और समर्पण के साथ नई जिम्मेदारियां निभाने की अपील की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समापन सत्र में सिंह ने प्रतिभागियों से टीम लीडर की तरह कार्य करने का आग्रह किया, न कि बॉस की तरह। उन्होंने अनुशासन, समयपालन और पूर्व-योजना को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि यही आदतें जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने और टीम को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में सहायक होंगी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा कीर्ति सिंह, प्रबंधक (एचआरडी) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

सिंधिया शनिवार को चंबल अंचल के प्रवास पर

Fri Sep 12 , 2025
ग्वालिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 सितंबर, शनिवार को चंबल अंचल के भ्रमण पर रहेंगे।केंद्रीय मंत्री मुरैना जिले में सुकन्या योजना कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा ग्वालियर के स्थानीय विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन