जेईई एवं नीट कोचिंग के छात्रों को बाटे गये बैग व टी-शर्ट 

सिंगरौली । शाउमावि बैढ़न में एनटीपीसी विंध्याचल के सीएसआर के सहयोग से संचालित जेईई एवं नीट कोचिंग के छात्र-छात्राओं के लिए सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, डीईओ कविता त्रिपाठी, एनटीपीसी विंध्याचल की सीएसआर प्रमुख रूमादेय शर्मा की उपस्थिति में विद्यार्थियों को टी-शर्ट, बैग एवं स्टडी मटेरियल का वितरण किया गया।

जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल के तहत संचालित इस कोचिंग में शाउमा विद्यालय एवं कन्या तथा मॉडल स्कूल बैढ़न के दा सैकड़ा छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें जेईई की तैयारी के लिए कक्षा 11वीं के 50 एवं 12वीं के 50 तथा नीट की तैयारी के लिए कक्षा 11वीं के 50 एवं 12वीं के 50 विद्यार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा ने कोचिंग के छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए तथा उनका मार्गदर्शन किया। वहीं डीईओ कविता त्रिपाठी ने कोचिंग के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोचिंग के सेंटर हेड विकास सिंह परिहार, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पीएन दुबे एवं वरिष्ठ शिक्षक सीपी बैस को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Next Post

समय पर काम करें पूर्ण, किसानों को मिले सिंचाई का लाभ: रामनिवास 

Thu Aug 6 , 2026
  सिंगरौली । सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधायक रामनिवास शाह ने गुरुवार को ग्राम पंचायत चरगोड़ा के सुईडीह पहुंचकर निर्माणाधीन रिहंद सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। नाबार्ड वित्तपोषित ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि आरआईडीएफ. 29 के तहत संचालित […]

You May Like