विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण शताब्दीपुरम में करेगा वृक्षारोपण

ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा शताब्दीपुरम फेज-4 योजना में प्रातः 9 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्षगण वेदप्रकाश शिवहरे एवं सुधीर गुप्ता, शहर के गणमान्य नागरिकों तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया जाएगा।

जीडीए अध्यक्ष ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा स्वच्छ एवं हरित ग्वालियर के निर्माण हेतु इस पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करें तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।

Next Post

रुबियो ने विदेशी सहायता नीति में बदलाव का बचाव करते हुए कहा, ‘अमेरिकी हितों के अनुरूप हो मदद’

Thu Jun 4 , 2026
वाशिंगटन, 04 जून (वार्ता) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेशी सहायता कार्यक्रमों (यूएस एड) में किये गये व्यापक बदलावों का बचाव करते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य अमेरिका के राष्ट्रीय और रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाना का होना चाहिये, न कि वह स्वत: कोई स्वतंत्र रणनीति बने। […]

You May Like

मनोरंजन