ग्वालियर स्टेशन के रिटायरिंग रूम में बदइंतजामी, रेलवे अधिकारी हरकत में

ग्वालियर: ग्वालियर स्टेशन के विश्रामालय में अव्यवस्थाओं का अंबार है, पुनर्विकास की पोल खुल रही है। यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। रिटायरिंग रूम बदहाल है। निर्माण में लापरवाही के साथ घटिया गुणवत्ता का सोलर गीजर लगाया गया है। स्पष्ट जवाबदेही की कमी है।करोड़ों की लागत से बने रिटायरिंग रूम में अव्यवस्था और गंदगी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। रूम का एकमात्र प्रवेश मार्ग रेलवे डाक पार्सलों से भरा रहने के कारण यात्री कठिनाई से अंदर जा पा रहे हैं* घटिया क्वालिटी वाला गीजर सर्दी के मौसम में अक्सर ठंडा पानी दे रहा है और कुछ समय पहले ही खराब भी हो चुका है।

रेलवे प्रशासन ने शिकायतों का शीघ्र संज्ञान लिया और स्थिति की तत्काल समीक्षा करते हुए मंडल एवं जोन स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को लापरवाही के लिए सख्त फटकार लगाई। जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए डिप्टी चीफ इंजीनियर ने मौके पर निरीक्षण कर कार्य आदेश जारी किया‌‌ है।तकनीकी, वर्किंग टीमों द्वारा प्राथमिक कार्रवाई की जा रही है। एक तकनीकी टीम गीजर की खराबी की जांच में लगातार जुटी हुई है ताकि तुरंत मरम्मत या बदलने का काम किया जा सके। वहीं दूसरी टीम रिटायरिंग रूम के प्रवेश द्वार और समग्र व्यवस्था सुधारने के क्रम सेपरेट द्वार बनाने में लगी है ताकि यात्रियों की आवाजाही आसान हो सके।

Next Post

भाजपा की जिला कार्यकारिणी में पूर्व विधानसभा से 7 पदाधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी

Sat Dec 27 , 2025
जबलपुर: हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की नगर संगठन की घोषित कार्यकारिणी में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 7 पदाधिकारियों पर दांव तो इस उम्मीद से पार्टी के शीर्ष कमान द्वारा खेल तो दिया गया कि इनकी मदद से आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबलपुर की एक […]

You May Like