दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

मुम्बई 21 मई (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 64वें मैच में टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद डुप्लेसी ने कहा अक्षर पटेल को इंफेक्‍शन है।

वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें पहले बल्लेबाज करने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है बॉश की जगह सैंटनर को एकादश में शामिल किया।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश):- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस (एकादश):- रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

Next Post

आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को दिया 304 रनों का लक्ष्य

Wed May 21 , 2025
डबलिन 21 मई (वार्ता) एंडी बैलबर्नी (112) की शतकीय , कप्तान पॉल स्टर्लिंग (54) और हैरी टेक्टर (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर आयरलैंड ने बुधवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने […]

You May Like