
पन्ना। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 मई को पन्ना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने बताया कि श्री पटवारी सुबह 11 बजे पन्ना पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि पन्ना पहुंचते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सीधे जिला जेल जाएंगे, जहां वे केन-बेतवा लिंक परियोजना, रुँझ और मझगाँय बांध विस्थापितों के हक की लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी अमित भटनागर और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन पांडे से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद श्री पटवारी अजयगढ़ ब्लॉक के विश्रामगंज पहुंचेंगे, जहां रुँझ और बालूपुर में मझगाँय बांध के विस्थापितों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। अजयगढ़ से लौटने के बाद वे कलेक्टर पन्ना से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। प्रवास के अंतिम चरण में जीतू पटवारी गहदरा पहुंचकर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित विस्थापितों से भेंट करेंगे और उनकी मांगों का समर्थन करेंगे।
