कॉम्बिंग गश्त: 290 वारंटी पकड़ाए

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 134 गैर म्यादी वारिटयों एवं 66 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 90 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई। कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

Next Post

बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर फैलाई दहशत 

Sun May 10 , 2026
जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत नेहरू नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने एक महिला के घर पर बम से हमला कर दिया। धमाके की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश […]

You May Like