नरेन्द्र मोदी ने बंगलादेश में संसदीय चुनाव में जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई

नरेन्द्र मोदी ने बंगलादेश में संसदीय चुनाव में जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख तारिक रहमान को देश के संसदीय चुनावों में ‘निर्णायक जीत’ हासिल करने पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक लोकतांत्रिक और प्रगतिशील पड़ोसी का समर्थन करने के भारत के संकल्प को भी दोहराया है। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर शुक्रवार को पोस्ट किये गये एक संदेश में कहा, “यह जीत आपके नेतृत्व में बंगलादेश की जनता के भरोसे को दर्शाती है।”प्रधानमंत्री ने बंगलादेश की लोकतांत्रिक यात्रा के लिए भारत के निरंतर समर्थन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बंगलादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा।” यह संदेश ढाका में नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने की नयी दिल्ली की तत्परता का संकेत है। श्री मोदी ने भविष्य में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के प्रति आशा व्यक्त करते हुए कहा, “मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ।”

भारत और बंगलादेश गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध साझा करते हैं, जिनमें व्यापार, संपर्क, ऊर्जा, जल संसाधन और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। पिछले दशक में, दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी विस्तार हुआ है, विशेष रूप से सीमा पार बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय संपर्क की पहलों में। बंगलादेश के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक बीएनपी ने 1990 के दशक से देश के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी प्रमुख तारिक रहमान अब चुनावी जीत के बाद नयी जिम्मेदारी संभालने के लिये तैयार हैं जो बंगलादेश की घरेलू राजनीति में एक नए चरण की शुरुआत है विशेषज्ञों का कहना है कि संसदीय चुनावों के परिणाम भारत-बंगलादेश संबंधों की दिशा तय कर सकते हैं, खासकर व्यापारिक संबंधों, सीमा प्रबंधन और बहुपक्षीय ढांचे के तहत क्षेत्रीय सहयोग जैसे क्षेत्रों में ये काफी अहम है।

Next Post

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी मार्च की शादी के लिए चुना आधुनिक और सादगी भरा जश्न

Fri Feb 13 , 2026
मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) कृतिका कामरा और गौरव कपूर इस मार्च अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इस खास मौके के लिए दोनों ने भव्य और दूर स्थान पर होने वाली बड़ी शादी की जगह एक आधुनिक और सादगी भरा समारोह चुनने का फैसला किया है। शादी […]

You May Like

मनोरंजन