
जबलपुर। जिले में इस वर्ष एक जून से अभी तक 828 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की औसत वर्षा से 188.7 मिलीमीटर कम है। जिले में पिछले वर्ष एक जून से चार सितम्बर तक 1016.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।
भू-संसाधन प्रबंधन शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से चार सितम्बर तक हुई वर्षा जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा का लगभग 64 फीसदी है एवं पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान हुई वर्षा से 18.57 प्रतिशत कम है। जिले की वार्षिक सामान्य वर्षा 1254.3 मिलीमीटर है।
कुंडम में सर्वाधिक, करौंदी में सबसे कम बारिश-
कलेक्टर कार्यालय की भू-संसाधन प्रबंधन शाखा के अनुसार एक जून से एक सितम्बर तक जिले के वर्षा मापी केन्द्र मौसम केन्द्र जबलपुर में 701.4 मिलीमीटर, बरगी में 618.3 मिलीमीटर, बरेला में 775.8 मिलीमीटर, पनागर में 651.3 मिलीमीटर, कुंडम में 1090.8 मिलीमीटर, पाटन में 895.7 मिलीमीटर, शहपुरा में 948.4 मिलीमीटर, सिहोरा में 1002 मिलीमीटर, मझौली में 1043.2 मिलीमीटर और वर्षा मापी केन्द्र करौंदी (रांझी) में 552.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इन्हीं वर्षा मापी केन्द्रों में से जबलपुर मौसम केन्द्र स्थित वर्षा मापी केन्द्र में 1049.6 मिलीमीटर, बरगी में 1002.1 मिलीमीटर, बरेला में 873.6 मिलीमीटर, पनागर में 931.9 मिलीमीटर, कुंडम में 1221.6 मिलीमीटर, पाटन में 1146.4 मिलीमीटर, शहपुरा में 1147.1 मिलीमीटर, सिहोरा में 565.6 मिलीमीटर, मझौली में 1073 मिलीमीटर और वर्षा मापी केन्द्र करौंदी (रांझी) में 856.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
