प्रेमी जोड़े के पेड़ से लटकते शव मिले

जांजगीर चांपा 26 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बुधवार को एक प्रेमी जोड़े की पेड़ से लटकते हुये शव मिले है।

धनेली गांव के खड़खोडी तालाब के पास बबूल के पेड़ पर दोनों के शव मिले। दोनों युवक युवती शादीशुदा है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 जून को अमोरा के रहने वाले शैलेंद्र केवट (24) अपने घर से पिकनिक जा रहा हूं बोलकर निकला था, लेकिन लौटा नहीं। मृतक शैलेंद्र की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। राजकुमारी सिंह (36) भी शादीशुदा थी और सोहागपुर की रहने वाली थी।

दोनों ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बुधवार को ग्रामीणों ने पेड़ पर दो शव लटके देखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।प्रथम दृष्टिया पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामले की जांच जारी है।

 

Next Post

बर्खास्त स्टेनाग्राफर कर्मी की याचिका खारिज

Thu Jun 26 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने जिला व सत्र न्यायाधीश कटनी के फैसले को सही ठहराया है। जिसके तहत एक स्टेनोग्राफर के प्रोबेशन पीरियड में किए गए कार्य को संतोषजनक नहीं पाते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। जस्टिस अतुल श्रीधरन व जस्टिस डीके पालीवाल की युगलपीठ ने कहा कि […]

You May Like