कांग्रेस ने मनाया 140 वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं से किया संगठन को मजबूत करने का आह्वान

खरगोन। कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व जिलाध्यक्ष रवि नाईन ने ध्वजारोहण किया। बैठक में श्री नाईक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यह वर्ष संगठन सृजन का वर्ष तय किया है, जिसके तहत प्रथम चरण में जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। अगले चरण में हम मंडल तथा नगरी इलाकों में वार्ड कमेटी और पंचायत में ग्राम पंचायत कमेटीयों का गठन करेंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंद्रह दिन का समय निर्धारित किया है।

संगठन का जमीन स्तर पर मजबूत होना समय की मांग है। पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवि जोशी ने सभी बीएलओ 2 और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एसआईआर के प्रथम चरण में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एसआईयार के द्वितीय चरण में समस्त बीएलए-2 एवं कांग्रेस के पदाधिकारीयों, वरिष्ठ नेताओ को और ज्यादा सक्रियता से सतर्क होकर कार्य करना होगा, क्योंकि आशंका एसी व्यक्त की जा रही है, वोटर लिस्ट में गड़बडिय़ां हो सकती है। बैठक के पश्चात सभी बीएलए 2 साथियों को वोटर लिस्ट का विवरण भी किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू दिनेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे

Next Post

सीएम डॉ यादव ने ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सुजापुर में जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में स्थापित मालवा के गांधी के नाम से सुविख्यात जावरा मंदसौर नीमच क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण […]

You May Like