हरमन बावेजा बने ‘सिस्टम’ के को-राइटर

मुंबई, 13 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता हरमन बावेजा आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म सिस्टम के लिये को-राइटर बन गये हैं। मिसेज़, हक, कप्तान, भागवत: चैप्टर वन राक्षस जैसे प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस करने के बाद अब हरमन बावेजा फिल्म सिस्टम लेकर आएं हैँ,जहाँ वो सिर्फ प्रोड्यूसर ही नहीं, बल्कि को-राइटर की कुर्सी भी संभाल रहे हैं। पिछले कुछ सालों में हरमन ने धीरे-धीरे खुद को एक ऐसे स्टोरीटेलर के रूप में सेट किया है, जो दिल को दिलाने वाली और समाज की सच्ची कहानियों से जुड़ी कहानियाँ सुनाता है और सिस्टम उसी सफर का अगला पड़ाव है। अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल्स में नजर आएंगे।

फिल्म के बारे में बात करते हुए हरमन बावेजा ने कहा,”सिस्टम सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है। ये न्याय और असमानता की कहानी है, जिसे एक बहुत ही मनोरंजक अंदाज़ में पेश किया गया है। इस फिल्म को को-राइट करना मेरे लिए बेहद रोमांचक जर्नी रही, क्योंकि राइटिंग अब सच में मुझे बहुत पसंद आने लगी है। और जब साथ में अश्विनी जी, सोनाक्षी, ज्योतिका, आशुतोष सर और प्राइम वीडियो की पूरी टीम जैसा जबरदस्त प्रतिष्ठा हो, तो मज़ा दोगुना हो जाता है। प्रोड्यूसर और राइटर दोनों के तौर पर, ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लगता है जो एंटरटेनमेंट भी करे और कुछ जरूरी बात भी कहे। अब बस इंतजार है कि ऑडियंस सिस्टम देखे और इसकी दुनिया और किरदारों से जुड़ जाए।” पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा द्वारा प्रोड्यूस की गई सिस्टम को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने मिलकर लिखा है। यह प्राइम ओरिजिनल फिल्म 22 मई को सिर्फ प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

.....

Next Post

महाराष्ट्र के सांगली में कुदरत का कहर: दीवार गिरने से 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, धार्मिक मेले में बारिश से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Wed May 13 , 2026
सांगली | महाराष्ट्र के सांगली जिले के जाट तालुका स्थित मोठेवाड़ी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ देवी मुरुगबाई के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए श्रद्धालुओं पर उस समय मौत बनकर दीवार गिर गई, जब वे तेज तूफानी हवाओं और बारिश से बचने के लिए एक निर्माणाधीन स्थल […]

You May Like