रसोई गैस दर बढ़ाकर जनता को लूट रही है सरकार-खरगे

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि वह अब रसोई गैस के बहाने जनता को लूट रही है और 12 साल में उसने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 530 रुपये की वृद्धि की है।श्री खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मोदी सरकार ने पिछले चार महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 89 रुपये की बढ़ोतरी की है।

संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर 41 देशों से ईंधन विविधीकरण (फ्यूल डाइवर्सिफिकेशन) की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी एलपीजी की किल्लत बनी हुई है।उन्होंने सवाल किया कि 2025-26 में उज्ज्वला योजना के 5.56 करोड़ परिवारों ने केवल एक बार या एक भी बार रिफिल नहीं कराया। इनमें से 3.30 करोड़ परिवारों ने तो एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं लिया। उन्होंने पूछा कि क्या यह स्थिति सरकार की नीतियों और बढ़ती कीमतों का परिणाम नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता और श्री मोदी पहले महंगाई के मुद्दे पर यूपीए सरकार को घेरते थे, लेकिन अब घरेलू एलपीजी की कीमतों में लगातार वृद्धि के बावजूद भाजपा के नेता चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि जो नेता पहले महंगाई के विरोध में सिलेंडर लेकर सड़कों पर बैठते थे, वे अब विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं।
श्री खरगे ने कहा कि बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की ऊंची कीमतों का सबसे अधिक असर गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है और सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

Next Post

कुंभराज में दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 4 घायल; गुना रेफर

Sun Jun 7 , 2026
कुंभराज/गुना: जिले के कुंभराज कस्बे में दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस खूनी संघर्ष में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को […]

You May Like