मंडी में जमा कचरे से बारिश के दिनों में फैल रही बदबू

भोपाल। गांधीनगर बस स्टैंड के पास की मंड़ी में कचरे की समस्या आए दिन बनी रहती है. इस पर स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि निगम का कचरा गाड़ी लगातार नहीं आती है. जिसके चलते कचरा एकत्रित हो जाता है. यही कारण है कि बारिश के दिनों में इक्कठा हुए कचरे से बदूब की समस्या भी बनी रहती है. सड़े-गले कचरे को मवेशी भी खा रहे हैं.

स्थानीय दुकानदार हबीब ने बताया कि मंडी में कचरे की समस्या हमेशा बनी रहती है. जिसके चलते व्यापारी और ग्राहक दोनों ही परेशान होते हैं. सब्जी का मंड़ी में कारोबार करने वाले रिषिभ ने बताया कि स्वच्छता को लेकर सभी का सहयोग होना बेहद जरुरी है. कई बार कुछ दुकानदार लापरवाही करते हुए कचरे को कहीं भी फेंक कर चले जाते हैं. जिससे सभी को परेशानियां होती है.

बस स्टैंड के पास संचालित मंडी में बनी इस समस्या को लेकर वार्ड दरोगा नितिन देहरान का कहना है कि निगमकर्मी नियमत स्वच्छता का विशेष ख्याल रखते हैं. नितिन ने बताया कि मंडी के व्यापरियों से इस संबंध में कई बार मीटिंग कर डस्टबिन लाकर उसमें ही कचरा एकत्रित करने की बात कही गई है. इसके बावजूद क्षेत्र में कचरा रखने के डस्टबिन का प्रयोग नहीं किया जा रहा है. कचरे को सही जगह डालने की अपील कई बार की जा चुकी है. इसके बावजूद भी लोग इस पर अमल नहीं कर रहे हैं.

 

Next Post

नर्मदापुरम,बैतूल,छिंदवाड़ा में मूसलाधार बारिश का आरेंज अलर्ट; 11 तक तेज हवा और वर्षा

Tue Jul 8 , 2025
भोपाल। मप्र के नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पाढ़र्णा और बालाघाट जिलों में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है. बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 […]

You May Like